फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा उपाध्यक्ष के खिलाफ लोगों को भड़काने का मामला दर्ज

सपा उपाध्यक्ष के खिलाफ लोगों को भड़काने का मामला दर्ज

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रशीद मसूद के खिलाफ सहारनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर पुलिस पर हमले के लिए भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। मसूद के खिलाफ सहारनपुर के...

सपा उपाध्यक्ष के खिलाफ लोगों को भड़काने का मामला दर्ज
एजेंसीThu, 08 Apr 2010 11:09 AM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रशीद मसूद के खिलाफ सहारनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर पुलिस पर हमले के लिए भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।

मसूद के खिलाफ सहारनपुर के कुतुबशेर थाने में बुधवार रात भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की कई अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

कुतुबशेर थाना प्रभारी मुनीश चंद्र शर्मा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि मसूद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पुलिसवालों के खिलाफ हमला करने को कहा था। शर्मा ने कहा कि सपा नेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (भीड़ को उकसाना), 189 (सरकारी कर्मचारी को हमले की धमकी देना), 188 (प्रशासन का आदेश न मानना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि सहारनपुर में सोमवार को सपा की एक रैली में मसूद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कथित तौर पर कहा था कि अपनी आत्मरक्षा के लिए वे पुलिसवालों का कत्ल करने में भी संकोच न करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें