फोटो गैलरी

Hindi Newsडॉक्टर पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे

डॉक्टर पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे

बादशाहपुर स्थित साई अस्पताल के मालिक पर अज्ञात ने गोली चला दी। कार की बोनट पर गोली लगने से डॉक्टर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने सदर थाने में चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर, छानबीन शुरू कर दी...

डॉक्टर पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 07 Apr 2010 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

बादशाहपुर स्थित साई अस्पताल के मालिक पर अज्ञात ने गोली चला दी। कार की बोनट पर गोली लगने से डॉक्टर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने सदर थाने में चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर, छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।


बीती रात करीब 9.45 बजे बादशाहपुर रोड पर सेंट्रो में सवार चार बदमाशों ने होंडा सिटी में बैठे डॉक्टर राकेश सिंह की कार के सामने अपनी कार लगा दी। अनहोनी का अंदेशा होते ही डॉक्टर ने अपनी कार पीछे कर। सेंट्रो से चार बदमाश उतरे और उनमें से एक ने तुरंत गोली चला दी। गोली कार की बोनट पर जा लगी और डॉक्टर बाल-बाल बच गए। गोली चलाने के बाद बदमाश अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने सभी तरफ सीमाएं सतर्क कर दी, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। मामले के जांच अधिकारी का कहना है कि इस मामले की फॉरेंसिंक एक्सपर्ट ने गोली के निशान सहित अहम जानकारियां जुटाई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस अज्ञात बदमाशों का सुराग लगाने में भी जुटी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें