फोटो गैलरी

Hindi Newsसेहतमंद रहने के लिए खेलें फुटबाल

सेहतमंद रहने के लिए खेलें फुटबाल

क्या आप फुटबाल खेलते हैं? अगर नहीं तो, अब किसी खेल मैदान से जुड़ने का वक्त आ गया है। हो सकता आप कोई गोल न कर पाएं, लेकिन इतना जरूर है कि आपकी सेहत सुधर जाएगी और जीवन शैली से जुड़ी बीमारियां छू मंतर हो...

सेहतमंद रहने के लिए खेलें फुटबाल
एजेंसीWed, 07 Apr 2010 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

क्या आप फुटबाल खेलते हैं? अगर नहीं तो, अब किसी खेल मैदान से जुड़ने का वक्त आ गया है। हो सकता आप कोई गोल न कर पाएं, लेकिन इतना जरूर है कि आपकी सेहत सुधर जाएगी और जीवन शैली से जुड़ी बीमारियां छू मंतर हो जाएंगी।

एक व्यापक शोध में सात देशों के 50 से ज्यादा अनुसंधानकर्ताओं ने मिलकर फुटबाल खेलने से पड़ने वाले शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक असर के पहलुओं का अध्ययन किया है। कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के खेल विज्ञान के प्रोफेसर पीटर क्रुस्ट्रप और जेन्स बैंग्सबो ने तीन साल तक फुटबाल पर अनुसंधान किया।

अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में नौ से 77 वर्ष की उम्र के बीच वाले कई पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को शामिल किया और इन्हें तीन समूहों में बांट दिया। पहले समूह में फुटबाल खिलाड़ी, दूसरे में धावकों और तीसरे समूह को नियंत्रित रखा गया।

परिणाम में फुटबाल खेलने वालों की सेहत अन्य लोगों से बेहतर पाई गई। क्रुस्ट्रप ने कहा कि फुटबाल एक लोकप्रिय खेल है। इससे खिलाड़ियों के ऊपर मनोवैज्ञानिक, शारीरिक और सामाजिक असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि फुटबाल खेलने से हृदय, पाचन क्रिया कारगर रहती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें