फोटो गैलरी

Hindi News झारखंड में बीमारी बांट रहा है पानी

झारखंड में बीमारी बांट रहा है पानी

झारखंड में पानी के 60 फीसदी स्रेतों में बीमारी फैलानेवाले कीटाणु हैं। पलामू और साहेबगंज में पानी के स्रेत में फ्लोराइड और अर्सेनिक की मात्रा इतनी ज्यादा है कि इसकी वजह से लोगों को हड्डी की बीमारी और...

 झारखंड में बीमारी बांट रहा है पानी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में पानी के 60 फीसदी स्रेतों में बीमारी फैलानेवाले कीटाणु हैं। पलामू और साहेबगंज में पानी के स्रेत में फ्लोराइड और अर्सेनिक की मात्रा इतनी ज्यादा है कि इसकी वजह से लोगों को हड्डी की बीमारी और जन्मजात विकलांगता की सौगात मिल रही है। पानी को हानिरहित बनाने के लिए एक्िटवेट एल्यूमिना टेक्नोलॉजी, हैंडपंप एक्टीवेट एल्युमिना टेक्नोलॉजी, रूफ टॉप रन वाटर हाव्रेस्टिंग टेक्नोलॉजी, सेनेटरी कुआं, वाशिंग प्लेटफार्म जसे उपाय सुझाये तो गये हैं, लेकिन इस दिशा में जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है। इन तथ्यों का खुलासा वाटरएड की रिपोर्ट में किया है।ड्ढr पानी के दूषित होने का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है राज्य में 50 फीसदी बच्चों की मृत्यु जलजनित बीमारियों और कुपोषण से होती है। रिपोर्ट में राज्य निर्माण के नौ साल बाद भी जनस्वास्थ्य की दशा में सुधार के लिए प्रभावी कदम न उठाये जाने पर चिंता जतायी गयी है। कहा गया है कि शौचालयों का निर्माण, वाटर सप्लाई सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी और कूड़ा-कचरा उठाने का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।ड्ढr रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य के शहरी इलाकों में 40 फीसदी लोग डायरिया से प्रभावित होते हैं। इसका मुख्य कारण वाटर सप्लाई सिस्टम में तकनीकी खामी है। स्लम एरिया में 60 से 70 फीसदी लोग डायरिया से प्रभावित होते हैं। इन क्षेत्रों में अभी भी शौचालयों का निर्माण नहीं हो पाया है। भाजपा प्रमंडल प्रभारियों की घोषणारांची। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रघुवर दास ने पांच प्रमंडल एवं मोरचा प्रभारियों की घोषणा की है। प्रदेश प्रवक्ता संजय सेठ के अनुसार दिनेशानंद गोस्वामी एवं अमरंद्र सिंह मुन्ना को हाारीबाग, अशोक भगत एवं जितेंद्र महतो को दक्षिणी छोटानागपुर, राकेश प्रसाद को संथाल परगना, मधुराम साहू एवं प्रेम सिंह को सिंहभूम तथा सुदर्शन भगत तथा सीमा शर्मा को पलामू प्रमंडल का प्रभारी बनाया गया है।ड्ढr इसी तरह गणेश मिश्र को भाजयुमो, कामेश्वर कुशवाहा को किसान मोरचा, रीता वर्मा को महिला मोरचा, लक्ष्मण गिलुआ को अनुसूचित जनजाति मोरचा, शिवधारी राम को अनुसूचित जाति मोरचा एवं प्रो नसीम को अल्पसंख्यक मोरचा का प्रभारी बनाया गया है।ड्ढr 27 को सुषमा रांची आयेंगीड्ढr रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव की प्रभारी सुषमा स्वराज 27 फरवरी को रांची आयेंगी। वह 28 फरवरी को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विजय संकल्प अभियान रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करंगी। रथ राज्य के सभी जिलों में जायेगा। पार्टी की विचारधारा व उपलब्धियों से जनता को अवगत करायेगा। (हिब्यू)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें