फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार में गर्मी का प्रकोप तेज

बिहार में गर्मी का प्रकोप तेज

पटना समेत बिहार के सभी क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप और गरम हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पटना में पिछले 10 दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। राजधानी में दिन के नौ बजे के बाद ही...

बिहार में गर्मी का प्रकोप तेज
एजेंसीTue, 06 Apr 2010 04:07 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना समेत बिहार के सभी क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप और गरम हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पटना में पिछले 10 दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

राजधानी में दिन के नौ बजे के बाद ही सड़कों पर आवागमन कम हो जा रहा है। तेज धूप और गरम हवा के कारण दोपहर में वे ही लोग निकल रहे हैं जिन्हें काफी आवश्यक कार्य है।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस था जो राज्य में सबसे अधिक मापा गया। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.2डिग्री सेल्सियस मापा गया था। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में गर्मी के प्रकोप में कमी की संभावना नहीं है। विभाग का मानना है कि पछुआ हवा के कारण राज्य में गरमी बढ़ी है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने मंगलवार को बताया कि आने वाले तीन-चार दिनों में न तो बारिश की उम्मीद है और न ही तापमान में कमी होने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें