फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार में 1,000 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले

बिहार में 1,000 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले

बिहार सरकार ने 1,000 से ज्यादा सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। इसमें 98 उप-मंडलीय अधिकारी भी शामिल हैं। यह तबादले शनिवार देर रात को किए गए। इन लोगों को मतदाता सूचियां तैयार...

बिहार में 1,000 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले
एजेंसीSun, 04 Apr 2010 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार सरकार ने 1,000 से ज्यादा सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। इसमें 98 उप-मंडलीय अधिकारी भी शामिल हैं। यह तबादले शनिवार देर रात को किए गए। इन लोगों को मतदाता सूचियां तैयार कराने के काम में लगाया गया है क्योंकि इस साल नवंबर में राज्य विधानसभा के चुनाव होने है।

सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने सरकार को सोमवार तक अधिकारियों के तबादले करने का आदेश किए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें