फोटो गैलरी

Hindi Newsनकली सॉस बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़

नकली सॉस बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़

सिहानी गेट थाना क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्र ने पुलिस के साथ छापा मारकर नकली टमैटो सॉस बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया हैं। मौके से पुलिस ने फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाद...

नकली सॉस बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 03 Apr 2010 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

सिहानी गेट थाना क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्र ने पुलिस के साथ छापा मारकर नकली टमैटो सॉस बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया हैं। मौके से पुलिस ने फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

उसे बाद में कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मौके से कई ड्रम नकली सॉस व कच्च माल बरामद किया गया।

नकली सॉस बनाने का धंधा सेवानगर गली नंबर-3 में एक मकान में चल रहा था। शनिवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एसपी सिटी के साथ वहां पर छापा मारा।

मौके से पुलिस ने फैक्टरी मालिक राजू पुत्र शीलसागर को गिरफ्तार कर लिया। एसओ सिहानी जगबीर सिंह ने बताया कि टमोटो सॉस के नाम पर अरारोट, सोडियम बैन्जाइम, गोंद व बेकार क्वालिटी की मिर्चो से सॉस तैयार की जाती थी।

बाद में उसे बोतलों में भर कर मार्केट में सप्लाई किया जाता था। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सॉस बनाने के लिए एक भी टमाटर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था।

उसके जगह कैमिकल व रंग मिलाकर सॉस तैयार की जा रही थी। इसकी सप्लाई चाऊमीन की दुकानों व रेस्टोरेंट में की जाती थी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें