दो आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों का तबादला
उत्तर प्रदेश सरकार ने कल देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों और दो पीसीएस समेत चार अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कामरान रिजवी सचिव मुख्यमंत्री एवं...
उत्तर प्रदेश सरकार ने कल देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों और दो पीसीएस समेत चार अधिकारियों का तबादला कर दिया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कामरान रिजवी सचिव मुख्यमंत्री एवं सचिव सचिवालय प्रशासन को अब प्राविधिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है जबकि प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश उड्डयन विभाग एवं महानिदेशक, नागरिक उड्डन को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अशोक दीक्षित अब अपर आयुक्त, प्रशासन, ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश होगें जबकि सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी ताहिर इकबाल को दीक्षित के स्थान पर विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।