फोटो गैलरी

Hindi Newsतेंदुए की खाल बरामद, चार गिरफ्तार

तेंदुए की खाल बरामद, चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानंदनगर क्षेत्र में पुलिस ने वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तेंदुए की खाल बरामद की। स्थानीय पुलिस...

तेंदुए की खाल बरामद, चार गिरफ्तार
एजेंसीFri, 02 Apr 2010 08:29 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के सम्पूर्णानंदनगर क्षेत्र में पुलिस ने वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तेंदुए की खाल बरामद की।

स्थानीय पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि गुरूवार की रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग तेंदुए की खाल बेचने के लिए बस से खजुरिया आ रहे हैं।

तभी बताए गए स्थान पर नाकेबंदी कर पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रूपए कीमत की तेंदुए की खाल बरामद की।

उन्होंने बताया कि ये लोग पैदल ही नेपाल जाते हैं और वहां से वन्य जीवों के अंग एवं खाल लेकर आते हैं और मोटी रकम में उन्हें उत्तर प्रदेश में बेचते हैं। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें