फोटो गैलरी

Hindi News पिघला सोमनाथ दा क दिल, कहा विजयी भव

पिघला सोमनाथ दा क दिल, कहा विजयी भव

सदन में हंगामा मचाने वाले सदस्यों के आचरण से व्यथित होकर गुरुवार को उन्हें चुनाव में हार जाने का शाप देने वाले लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का हृदय आज पिघल गया तथा उन्होंने सदस्यों को चुनाव में विजयी...

 पिघला सोमनाथ दा क दिल, कहा विजयी भव
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सदन में हंगामा मचाने वाले सदस्यों के आचरण से व्यथित होकर गुरुवार को उन्हें चुनाव में हार जाने का शाप देने वाले लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का हृदय आज पिघल गया तथा उन्होंने सदस्यों को चुनाव में विजयी होने की शुभकामना दी। चटर्जी ने सदन की कार्यवाही के दौरान कहा कि कल परेशान होकर उन्होंने सदस्यों के बारे में कुछ टिप्पणियां की थी, लेकिन उनकी हार्दिक इच्छा है कि सभी सदस्य जीतकर वापस आएं। जब कुछ सदस्यों ने चटर्जी को भी ऐसी ही शुभकामना दी तो अध्यक्ष ने कहा कि वह तो चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन सदस्यों को चुनाव में विजयी होने की शुभकामना देते है। लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों के शोरगुल और हंगामे से क्षुब्ध होकर कल कुछ कटु टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा था कि उनके आचरण को पूरा देश देख रहा है और इन सदस्यों को चुनाव में नहीं जीतना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें