फोटो गैलरी

Hindi Newsआटो चालक को पुलिस ने पीटा

आटो चालक को पुलिस ने पीटा

लोनी में एक आटो चालक को पुलिस ने रूपए न देने पर जमकर पीटा। सपा नेताओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोनी पुलिस आटो चालकों से उगाही में लगी हैं। अगर तीन निदों में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ...

आटो चालक को पुलिस ने पीटा
एजेंसीThu, 01 Apr 2010 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

लोनी में एक आटो चालक को पुलिस ने रूपए न देने पर जमकर पीटा। सपा नेताओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोनी पुलिस आटो चालकों से उगाही में लगी हैं। अगर तीन निदों में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सपा आंदोलन करेगी।

सपा जिलाध्यक्ष औलाद अली, धर्मबीर डबास नंदकिशोर गुज्जर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आटो चालक कालू को चिरौड़ी पुलिस ने पैसा न देने पर मारा। इसके बाद कालू का आटो कागज होते हुए भी सीज कर दिया गया।

पुलिस ने उसे इतना मारा कि अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। सपा नेताओं ने कहा कि इसके बाद भी पुलिस कालू का उत्पीड़न कर रही है। उसे छोड़ने के लिए भी पैसा लिया गया।

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजदेवी चौधरी, किरण कालिया, सतपाल यादव, योगेश्वरी गुर्जर, बलराम मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें