फोटो गैलरी

Hindi Newsचेचेन विद्रोहियों ने ली मास्को विस्फोटों की जिम्मेदारी

चेचेन विद्रोहियों ने ली मास्को विस्फोटों की जिम्मेदारी

रूस की राजधानी मास्को में सोमवार को दो मेट्रो स्टेशनों पर हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी चेचेन विद्रोहियों ने ली है। चेचेन विद्रोही संगठन के आतंकवादी डोकू इमारोव ने एक वीडियो संदेश में विस्फोटों की...

चेचेन विद्रोहियों ने ली मास्को विस्फोटों की जिम्मेदारी
एजेंसीThu, 01 Apr 2010 11:13 AM
ऐप पर पढ़ें

रूस की राजधानी मास्को में सोमवार को दो मेट्रो स्टेशनों पर हुए विस्फोटों की जिम्मेदारी चेचेन विद्रोहियों ने ली है। चेचेन विद्रोही संगठन के आतंकवादी डोकू इमारोव ने एक वीडियो संदेश में विस्फोटों की जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि रूस में हमले जारी रहेंगे।

इमारोव ने कहा कि कॉकेशस क्षेत्र में रूसी सुरक्षा बलों द्वारा चेचेन नागरिकों की हत्या के खिलाफ उसने यह कदम उठाया था।

गौरतलब है कि सोमवार को रूस की राजधानी मास्को में दो मेट्रो स्टेशनों पर विस्फोट हुए थे। पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुआ। दूसरा विस्फोट नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। इन विस्फोटों में कम से कम 39 लोग मारे गए और 95 घायल हुए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें