फोटो गैलरी

Hindi News अकेले14 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

अकेले14 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

सरकार बनाने की पहल पर नोटिस नहीं लेने से झामुमो नेताओं का गुस्सा अब फूटने लगा है। गुरुाी ने भी मन की बात पार्टी नेताओं को बता दी है। विधायक दल के नेता चंपई सोरन ने कहा है कि जब कांग्रेस- राजद को...

 अकेले14 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार बनाने की पहल पर नोटिस नहीं लेने से झामुमो नेताओं का गुस्सा अब फूटने लगा है। गुरुाी ने भी मन की बात पार्टी नेताओं को बता दी है। विधायक दल के नेता चंपई सोरन ने कहा है कि जब कांग्रेस- राजद को झामुमो के साथ बैठना गंवारा नहीं, तो किस बात का गंठबंधन और कैसी दोस्ती। झामुमो सभी 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।ड्ढr पूर्व मंत्री सुधीर महतो का धैर्य भी अब जवाब दे गया है। महतो ने दो टूक कहा है कि जब सरकार नहीं बनेगी, तो किस बात का इंतजार। कांग्रेस- राजद ने छल किया, तो झामुमो अकेले सभी 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। झामुमो की ताकत लोकसभा चुनाव में दिखेगी। पार्टी चुनाव में भिड़ गयी है। 23 मार्च को रांची में होने वाली स्वाभिमान महारैली में झामुमो अपनी ताकत का अहसास सभी को करा देगा।ड्ढr पार्टी के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के मुताबिक सरकार बनाने की पहल पर यूपीए का जो निगेटीव रिस्पॉंस है उसका अहसास झामुमो को हो गया है।गुरुाी ने पहले ही चुनाव की तैयारी का सिग्नल दे दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें