दैनिक जागरण के दिल्ली संस्करण के सहायक संपादक विष्णु दत्त शर्मा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से मधुमेह और लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है।
दोपहर के समय निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे मनीष शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल,. वित्त मंत्री ए के वालिया. परिवहन मंत्री अरविंदर सिंह लवली, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन और पूर्व सांसद बी एल शर्मा प्रेम के अलावा बडी संख्या में पत्रकार और अन्य अणमान्य लोग मौजूद थे।
शर्मा ने वर्ष 1985 में गाजियाबाद से निकलने वाले समाचारपत्र हिंट से अपने पत्रकारिता करियर की शुरूआत की थी। उसके बाद वर्ष 1991 में दैनिक जागरण से जुड़ गए और तब से वह इसी समाचापत्र के साथ जुडे़ रहे।