फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार में एक नया कृषि विश्वविद्यालय खोला जाएगा: नीतीश

बिहार में एक नया कृषि विश्वविद्यालय खोला जाएगा: नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि राज्य में जल्द ही एक नया कृषि विश्वविद्यालय खोला जाएगा।  विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  के बालेश्वर सिंह भारती के एक ध्यानाकर्षण...

बिहार में एक नया कृषि विश्वविद्यालय खोला जाएगा: नीतीश
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 18 Mar 2010 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि राज्य में जल्द ही एक नया कृषि विश्वविद्यालय खोला जाएगा।
 विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  के बालेश्वर सिंह भारती के एक ध्यानाकर्षण के उत्तर में कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग केन्द्र से की थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस मांग को केन्द्र ने सैद्धान्तिक रूप से मान लिया है।
 
 कुमार ने कहा कि इस संबध में एक विधेयक का प्रारूप भी केन्द्र सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि भागलपुर जिले के सबौर में एक नया कृषि विश्वविद्यालय खोला जाएगा और इसके लिए कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें