फोटो गैलरी

Hindi Newsदूसरे दिन हुई मां ब्रहम्‍चारिणी की पूजा

दूसरे दिन हुई मां ब्रहम्‍चारिणी की पूजा

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन  मां बहम्‍चारिणी की पूजा अर्चना की गई। माता का यह स्वरूप अनंत फल देने वाला है। इनकी उपासना से साधक में त्याग, तप और सदाचार के गुण आते हैं। सुबह से मंदिरों में आरती...

दूसरे दिन हुई मां ब्रहम्‍चारिणी की पूजा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 17 Mar 2010 09:56 PM
ऐप पर पढ़ें

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन  मां बहम्‍चारिणी की पूजा अर्चना की गई। माता का यह स्वरूप अनंत फल देने वाला है। इनकी उपासना से साधक में त्याग, तप और सदाचार के गुण आते हैं। सुबह से मंदिरों में आरती के लिए भीड़ आनी शुरू हो गई थी।


इस मौके पर सेक्टर के साथ कॉलोनी के मंदिरों में पूजा के साथ दुर्गासप्शती पाठ आयोजित किया गया है। इनकी पूजा से विद्या और यश भी बढ़ता है। इन दिनों घर का माहौल भी भक्ति मय हो गया है। प्याज और लहसून तक से खानों में परहेज किया जा रहा है। इसके अलावा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। श्रीमद्भागवत कथा और जागरण से पूरा  शहर में भक्तिमय में डूब गया है।
यहां उमड़ रही है भक्तों की भीड़:
- तिकोना पार्क स्थित माता वैष्णव देवी मंदिर
- एनएच वन
- दिल्ली मथुरा रोड
- ओल्ड फरीदाबाद
- सेक्टर 22
- सेक्टर 52
- सेक्टर 55
- एनएच पांच
- रेलवे रोड
- सेक्टर 10 डीएलएफ
शुद्धता का रखा जा रहा है ख्याल: घर ही नहीं बल्कि होटल और अस्पताल तक में खान पान के मामले में शुद्धता का ख्याल रखा जा रहा है। सलाद और सब्जी से प्याज गायब है। नौ दिनों तक इसका ध्यान रखा जाएगा। पंडित मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि नवरात्र में शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। खान पान में सावधानी बरती जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें