हजरतगंज में छेड़छाड़ का विरोध कर रही छात्राओं को चोटिल किया
हजरतगंज के जापलिंग रोड पर एक इंजीनियरिंग कोचिंग की छात्राएँ (सगी बहनें) अपनी दोपहिया से घर लौट रही थीं। तभी पीछे से उसी कोचिंग में पढ़ने वाला एक छात्र वीरनगर निवासी सुदीप साहू छात्रओं से रास्ते में...
हजरतगंज के जापलिंग रोड पर एक इंजीनियरिंग कोचिंग की छात्राएँ (सगी बहनें) अपनी दोपहिया से घर लौट रही थीं। तभी पीछे से उसी कोचिंग में पढ़ने वाला एक छात्र वीरनगर निवासी सुदीप साहू छात्रओं से रास्ते में छेड़छाड़ करने लगा। छात्रओं ने विरोध किया और उसे पकड़वाने के लिए शोर मचाया तो वह अपनी बाइक से उनकी दोपहिया में टक्कर मारकर गिरा गया। दोनों छात्रओं को गंभीर चोट आई। निजी कॉलेज में प्रवक्ता पिता ने छात्रओं के साथ हुई घटना की रिपोर्ट हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई है। छात्रओं के मुताबिक वह कई दिनों से उन्हें छेड़ रहा था।
जापलिंग रोड स्थित इंजीनियरिंग कोचिंग की आशियाना एलडीए कॉलोनी निवासी दो छात्रएँ बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे टेस्ट देकर अपनी हीरो पुक से घर लौट रही थीं। तभी उनके पीछे अपनी मोटरसाइकिल से हुसैनगंज के वीरनगर में रहने वाले दिलीप साहू का बेटा सुदीप साहू लग गया। वह उनसे छेड़छाड़ करने लगा। कुछ देर तो छात्रओं ने उसकी हरकतों को अनदेखा किया। लेकिन जब सुदीप ने छात्राओं की गाड़ी रोककर उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की तो छात्राओं से रहा नहीं गया।
उन्होंने सुदीप से विरोध जताया और अपनी मदद के लिए शोर मचाने लगी। लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता सुदीप अपनी बाइक स्टार्ट कर छात्राओं की दोपहिया पर जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला। दोनों छात्रएँ सड़क पर गिर गईं। दोनों के हाथ व पैर में काफी चोट आई। छात्राओं ने अपने प्रवक्ता पिता को मामले की जानकारी दी।
पिता तुरंत ही घटना स्थल पहुँचे और फिर दोनों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। छात्राओं के मुताबिक सुदीप कई दिनों से उनका पीछा कर रहा था। पुलिस के मुताबिक सुदीप भी कोचिंग का छात्र है। उसकी तलाश की जा रही है।