फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिका में 4 लाख कारों को वापस लेगी होंडा

अमेरिका में 4 लाख कारों को वापस लेगी होंडा

जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा ब्रेक पैडलों में समस्या के कारण अमेरिका में 412,000 कारों को वापस लेगी। होंडा ने कहा कि उपभोक्ताओं से ब्रेक पैडलों में समस्या की शिकायत के बाद वह ओडेसी मॉडल की...

अमेरिका में 4 लाख कारों को वापस लेगी होंडा
एजेंसीWed, 17 Mar 2010 10:31 AM
ऐप पर पढ़ें

जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा ब्रेक पैडलों में समस्या के कारण अमेरिका में 412,000 कारों को वापस लेगी।
होंडा ने कहा कि उपभोक्ताओं से ब्रेक पैडलों में समस्या की शिकायत के बाद वह ओडेसी मॉडल की 344,000 और एलीमेंट मॉडल की 68,000 कारों को वापस लेगी। उपभोक्ताओं ने पैडलों के मुलायम होने की शिकायत की थी।

उल्लेखनीय है कि जापान की एक अन्य कार कंपनी टोयोटा ने भी इससे पहले सुरक्षा मानकों के चलते पूरी दुनिया से आठ लाख कारों को वापस लेने की घोषणा की थी।

होंडा ने खराब एयरबैगों के कारण पिछले महीने ही 400,000 वाहनों को वापस लिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें