फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत-चीन संबंधों में महत्वपूर्ण सुधार: निरूपमा राव

भारत-चीन संबंधों में महत्वपूर्ण सुधार: निरूपमा राव

भारत की विदेश सचिव निरूपमा राव ने मंगलवार को कहा कि पिछले दो दशकों में भारत और चीन के बीच संबंधों में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है और लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पड़ोसी देश...

भारत-चीन संबंधों में महत्वपूर्ण सुधार: निरूपमा राव
एजेंसीTue, 16 Mar 2010 10:08 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत की विदेश सचिव निरूपमा राव ने मंगलवार को कहा कि पिछले दो दशकों में भारत और चीन के बीच संबंधों में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है और लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पड़ोसी देश बातचीत कर रहे हैं।

निरूपमा राव ने कहा कि खासकर पिछले दो दशकों में भारत और चीन के बीच संबंधों में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। हमारे संबंध बहुआयामी हैं जिनमें कई क्षेत्र शामिल हैं और इनमें सिर्फ सीमा विवाद पर ध्यान केंद्रित नहीं है।  उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद संबंधी मुद्दे ने व्यापारिक और व्यावसायिक रिश्तों में कोई बाधा खड़ी नहीं की है।

राव ने कहा कि चीन और भारत का उभार विश्व के ध्यान का विषय बन गया है। मेरा मानना है कि दोनों देशों के बीच जहां प्रतिस्पर्धा दिखती है, वहीं दोनों के बीच व्यापक सहयोग भी है। विदेश सचिव ने कहा कि चीन के साथ हमारी सीमाओं पर शांति है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें