फोटो गैलरी

Hindi Newsबफे का वेतन है एक लाख डालर

बफे 25 साल से ले रहे हैं एक लाख डालर का वेतन

बर्कशायर हैथवे के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी वारेन बफे को 2009 में कुल 5,19,490 डालर 2. 36 करोड़ रुपए का मुआवजा मिला, जिसमें एक लाख डालर का वेतन शामिल है। पिछले 25 साल से बफे इतना ही वेतन ले रहे...

बफे 25 साल से ले रहे हैं एक लाख डालर का वेतन
एजेंसीFri, 12 Mar 2010 04:35 PM
ऐप पर पढ़ें

बर्कशायर हैथवे के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी वारेन बफे को 2009 में कुल 5,19,490 डालर 2. 36 करोड़ रुपए का मुआवजा मिला, जिसमें एक लाख डालर का वेतन शामिल है। पिछले 25 साल से बफे इतना ही वेतन ले रहे हैं।

बर्कशायर ने अमेरिकी प्रतिभूति एवं एक्सचेंज आयोग को दी सूचना में कहा कि बफे को पिछले साल 1, 75, 000 डालर का मुआवजा मिला था जिसमें से एक लाख डालर उनकी तन्ख्वाह ही थी।
  
इसके अलावा निवेश कंपनी से विश्व के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति को व्यक्तिगत और गृह सुरक्षा सेवा के लिए 3,44,490 डालर मिले। बफे को 2009 में कोई बोनस नहीं मिला था।
  
बफे के अभी भी बर्कशायर की बड़ी हिस्सेदारी है। उनके पास क्लास़ ए के 3,50, 000 और क्लास़ बी के 75,013,134 शेयर हैं जो बर्कशायर की 24. 3 फीसद हिस्सेदारी के बराबर है। अन्य कर्मचारियों में कंपनी के उपाध्यक्ष चार्ल्स टी मंगर को पिछले साल एक लाख डालर का मुआवजा मिला था जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य वित्त अधिकारी मार्क डी हैम्बर्ग को सबसे अधिक मुआवजा मिला था। उन्हें 2009 में 8,74,750 डालर का मुआवजा मिला था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें