फोटो गैलरी

Hindi News पाटलिपुत्र व नालंदा के छह बूथों पर पुनर्मतदान आज

पाटलिपुत्र व नालंदा के छह बूथों पर पुनर्मतदान आज

चौथे चरण के चुनाव वाले लोकसभा क्षेत्रों पाटलिपुत्र के पांच और नालंदा के एक बूथों पर पुनर्मतदान रविवार को होगा। नालंदा संसदीय क्षेत्र के बिहारशरीफ विधान सभा क्षेत्र में बूथ संख्या 144 और पाटलिपुत्र...

 पाटलिपुत्र व नालंदा के छह बूथों पर पुनर्मतदान आज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

चौथे चरण के चुनाव वाले लोकसभा क्षेत्रों पाटलिपुत्र के पांच और नालंदा के एक बूथों पर पुनर्मतदान रविवार को होगा। नालंदा संसदीय क्षेत्र के बिहारशरीफ विधान सभा क्षेत्र में बूथ संख्या 144 और पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के मनेर विधान सभा क्षेत्र की बूथ संख्या 134, फुलवारी विधान सभा क्षेत्र की बूथ संख्या 210, मसौढ़ी विधान सभा की बूथ संख्या 1और 305 तथा विक्रम विधान सभा क्षेत्र की बूथ संख्या 44 पर दोबारा वोटिंग होगी।ड्ढr ड्ढr नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण मसौढ़ी के दोनों बूथों पर सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ही वोटिंग होगी जबकि अन्य बूथों पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। चौथे चरण की 3 लोकसभा सीटों पाटलिपुत्र, नालंदा और पटना साहिब में 7 मई को वोटिंग हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें