बीटेक प्रथम वर्ष में मैकेनिकल विषय छात्रों पर भारी पड़ा। विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम पर इसका साफ
असर दिखा। हॉट सिटी में करीब तीस फीसदी छात्रों की बैक मैकेनिकल में आई।
बैक ने कॉलेजों के परीक्षा परिणाम को भी प्रभावित किया है।
परीक्षाओं के बाद उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के परिणाम जारी होने लगे हैं। सबसे पहले बीटेक प्रथम वर्ष
का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। मैकेनिकल विषय ने छात्रों के सपनों पर ब्रेक लगा दिए हैं।
टफ पेपर और बाद में हुई टफ मार्किग ने परीक्षा परिणाम को प्रभावित किया है।