फोटो गैलरी

Hindi Newsआरक्षण के लिए महाआंदोलन की दी चेतावनी

आरक्षण के लिए महाआंदोलन की दी चेतावनी

ओबीसी कोटे में आरक्षण की मांग को लेकर जाटों ने उग्र आंदोलन का ऐलान कर दिया है। आरक्षण नहीं मिलने पर राष्ट्रमंडल खेल भी नहीं होने देने की बात कही। इसके अलावा कांग्रेस को दिल्ली की सत्ता से बेदखल...

आरक्षण के लिए महाआंदोलन की दी चेतावनी
एजेंसीTue, 09 Mar 2010 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

ओबीसी कोटे में आरक्षण की मांग को लेकर जाटों ने उग्र आंदोलन का ऐलान कर दिया है। आरक्षण नहीं मिलने
पर राष्ट्रमंडल खेल भी नहीं होने देने की बात कही।

इसके अलावा कांग्रेस को दिल्ली की सत्ता से बेदखल करने की भी चेतावनी दी।

मंगलवार को वसुंधरा प्लाजा में प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय मुख्य
महासचिव पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि आठ फरवरी को दिल्ली में बड़ी संख्या में जाट आरक्षण की मांग को लेकर
इकट्ठा हुए थे।

लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। इस मुद्दे पर राय देने के लिए सरकार को दस मार्च
तक का समय दिया गया है।

सरकार के कोई फैसला नहीं लेने पर महाआंदोलन किया जाएगा। आरक्षण नहीं मिलने पर दिल्ली में होने वाले
राष्ट्रमंडल खेल नहीं होने दिए जाएंगे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें