फोटो गैलरी

Hindi Newsहॉकी इंडिया ने शिव नरेश को साझेदार बनाया

हॉकी इंडिया ने शिव नरेश को साझेदार बनाया

हॉकी इंडिया ने बुधवार को शिव नरेश को राष्ट्रीय टीम और हीरो हॉकी इंडिया लीग के लिए अपना पोशाक साझेदार...

हॉकी इंडिया ने शिव नरेश को साझेदार बनाया
Wed, 14 Aug 2013 02:12 PM
ऐप पर पढ़ें

हॉकी इंडिया ने बुधवार को शिव नरेश को राष्ट्रीय टीम और हीरो हॉकी इंडिया लीग के लिए अपना पोशाक साझेदार बनाया।
    
इस साझेदारी के तहत शिव नरेश खिलाड़ियों को मैदान के भीतर और बाहर खेलने और अभ्यास की पोशाकें मुहैया कराएगा। इसमें ट्रेनिंग शॉटर्स, शर्ट और ट्रैक सूट शामिल हैं।
    
हॉकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि शिव नरेश सीनियर और जूनियर पुरूष और महिला टीमों को खेलने और यात्रा की किट मुहैया करायेगा। ये पोशाकें नमी पर काबू रखने वाले कपड़े से बनाई गई है ताकि खिलाड़ियों को पसीना न आये।
   
हॉकी इंडिया लीग में शिव नरेश तकनीकी अधिकारियों, अंपायरों और लीग के स्टाफ के लिए भी पोशाकें बनाएगा। भारतीय पुरूष टीम मलेशिया के इपोह में 24 अगस्त से एक सितंबर तक चलने वाले नौवें एशिया कप में भी शिव नरेश की पोशाकें पहनेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें