फोटो गैलरी

Hindi Newsसिंधु के प्रदर्शन से बढ़ेगा खिलाड़ियों का मनोबल : अश्विनी

सिंधु के प्रदर्शन से बढ़ेगा खिलाड़ियों का मनोबल : अश्विनी

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पिछली बार पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने पी.वी. सिंधु के इस वर्ष विश्व चैम्पियनशिप में किए गए प्रदर्शन की तारीफ...

सिंधु के प्रदर्शन से बढ़ेगा खिलाड़ियों का मनोबल : अश्विनी
Sat, 10 Aug 2013 03:49 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पिछली बार पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने पी.वी. सिंधु के इस वर्ष विश्व चैम्पियनशिप में किए गए प्रदर्शन की तारीफ की और कहा कि सिंधु के कांस्य पदक जीतने से दूसरे भारतीय खिलाड़ियों को निडर होकर खेलने के लिए मनोबल मिलेगा।

विश्व चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण में लंदन में अश्विनी ने ज्वाला गुट्टा के साथ महिला युगल वर्ग में कांस्य पदक जीता था। विश्व चैम्पियनशिप में यह भारत का दूसरा पदक था।

इससे पहले 1983 में प्रकाश पादुकोण ने कोपेनहेगेन में पुरुष एकल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था।

अश्विनी ने शनिवार को कहा कि मुझे लगता है कि सिंधु ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। विश्व चैम्पियनशिप के महिला एकल वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे देश के दूसरे खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए जरूरी मनोबल मिलेगा।

सिंधु विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में शनिवार को तीसरी विश्व वरीय थाईलैंड की रातचानोक इंतानोन के हाथों हार गईं, और उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें