फोटो गैलरी

Hindi Newsविश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष होंगे राघव रेड्डी

विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष होंगे राघव रेड्डी

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) को नया नेतृत्व मिल गया है। पिछले दो दशकों से संगठन की अगुवाई कर रहे अशोक सिंघल ने विश्राम ले लिया है। उनकी जगह राघव रेड्डी संगठन के नए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए...

विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष होंगे राघव रेड्डी
Mon, 19 Dec 2011 10:36 AM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) को नया नेतृत्व मिल गया है। पिछले दो दशकों से संगठन की अगुवाई कर रहे अशोक सिंघल ने विश्राम ले लिया है। उनकी जगह राघव रेड्डी संगठन के नए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। रेड्डी अब तक विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष हुआ करते थे।

दूसरे महत्वपूर्ण पद अतंरराष्ट्रीय महासचिव पर भी बदलाव हुआ है। यह पद प्रवीण तोड़गिया के पास था जो अब चंपत राय को मिल गया है। तोगड़िया को हालांकि संगठन का कार्याध्यक्ष बनाया गया है लेकिन इस पद की जिम्मेदारी दो भागों में बांट दी गई है। अशोक चोगले को अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बनाया गया है। यह बदलाव विश्व हिंदू परिषद की कोच्चि में हुई बैठक के दौरान हुआ।

वीएचपी के मीडिया प्रभारी विनोद बंसल के अनुसार हर तीन साल पर संगठन में चुनाव होते ही हैं। पिछले पांच साल से सिंघल अपने खराब स्वास्थ्य की वजह से पद से मुक्त करने की मांग कर रहे थे। आखिरकार इस बार उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया। लेकिन, फिर भी वह सलाहकार के रूप में संगठन में मौजूद रहेंगे ताकि संगठन के उनका मार्गदर्शन मिलता रहे।

गौरतलब है कि 1998 में सिंघल कार्याध्यक्ष और तोगड़िया अंतरराष्ट्रीय महासचिव बने थे। 2005 में सिंघल को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। ये दोनों पद तभी से इन दोनों नेताओं के पास था। बंसल ने कहा कि हमारे संगठन में पदलोलुपता के लिए कोई जगह नहीं रही है। कोई पद पर होगा तभी काम करेगा और पद न होने पर काम नहीं करेगा, ऐसा बिल्कुल नहीं है। ये दोनों नेता आगे भी हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। लेकिन, नए नेतृत्व में संगठन और हिंदू समाज नई ऊंचाइयां छुएगा, ऐसी उम्मीद हमें जरूर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें