फोटो गैलरी

Hindi Newsबच्चों के लिए खाना बनाती हैं विक्टोरिया

बच्चों के लिए खाना बनाती हैं विक्टोरिया

मशहूर गायिका से डिज़ाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम अपने बेटे के लिए आजकल पाक कला में हाथ आजमा रही...

बच्चों के लिए खाना बनाती हैं विक्टोरिया
Fri, 23 Mar 2012 11:21 AM
ऐप पर पढ़ें

मशहूर गायिका से डिज़ाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम अपने बेटे के लिए आजकल पाक कला में हाथ आजमा रही हैं।  अंतरराष्ट्रीय खाद्य दिवस के अवसर पर भोजन बनाने के लिए विक्टोरिया अपने बेटे की मदद कर रही हैं।
    
कांटैक्ट म्यूजिक के मुताबिक, अपने पति डेविड बेकहम के साथ चार बच्चों- 12 वर्षीय ब्रुकलिन, रोमियो (नौ), क्रूज (छह) और आठ महीने की हार्पर का लालन-पालन कर रही विक्टोरिया अंतराष्ट्रीय खाद्य दिवस को मनाने के लिए लॉस एंजिलिस स्थित स्कूल के लिए वह अपने छोटे बेटे की सहायता की।
    
उन्होंने ट्वीट किया, स्कूल का प्रोजेक्ट है रोमियो और क्रूज के लिए अंतरराष्ट्रीय खाद्य दिवस मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही इससे संबंधित एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें