फोटो गैलरी

Hindi Newsकश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करना नहीं चाहता अमेरिका

कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करना नहीं चाहता अमेरिका

अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे पर उनका देश भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता नहीं करना...

कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करना नहीं चाहता अमेरिका
Thu, 01 Aug 2013 10:53 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे पर उनका देश भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता नहीं करना चाहता। यह बात इस अधिकारी ने ऐसे समय पर कही जब समझा जा रहा है कि विदेश मंत्री जॉन केरी पाकिस्तान के साथ बातचीत के दौरान कश्मीर मुद्दा उठाएंगे।

केरी के साथ पाकिस्तान जा रहे इस अधिकारी ने कहा कि हम कश्मीर पर बातचीत में भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करना नहीं चाहते। हालांकि दोनों देश अपने संबंध सामान्य करने के लिए जो भी कदम उठा रहे हैं उनको अमेरिका का समर्थन है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान आर्थिक मोर्चे पर मिली सफलता ने राजनीतिक पक्ष के लिए बेहतर और अधिक रचनात्मक वार्ताओं की राह प्रशस्त की है। अधिकारी ने कहा कि केरी ने जून में भारत यात्रा के दौरान भारत और पाकिस्तान से (रिश्तों को सामान्य बनाने की) प्रक्रिया को सतत सरल बनाने तथा पाकिस्तान से भारत को सर्वाधिक तरजीही देश का दर्जा देने जैसे कदम उठाने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा कि शरीफ सरकार भारत के प्रति सकारात्मक रुख रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और भारतीय पक्ष से मिल रहे सहयोग के चलते दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य बनेंगे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें