फोटो गैलरी

Hindi Newsनरेश का कुनबा आज फिर सपा में

नरेश का कुनबा आज फिर सपा में

चुनावी मौसम में उन नेताओं ने फिर समाजवादी पार्टी का रुख किया है जो पांच साल पहले बसपा की सरकार बनने के बाद हाथी पर सवार हो गए थे। इनमें सबसे प्रमुख हैं नरेश...

नरेश का कुनबा आज फिर सपा में
Fri, 30 Dec 2011 12:09 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनावी मौसम में उन नेताओं ने फिर समाजवादी पार्टी का रुख किया है जो पांच साल पहले बसपा की सरकार बनने के बाद हाथी पर सवार हो गए थे। इनमें सबसे प्रमुख हैं नरेश अग्रवाल। मुलायम सिंह यादव की सरकार में वे मंत्री थे। सपा चुनाव हार गई तो बसपा में चले गए। पुत्र नितिन बसपा के टिकट पर हरदोई से विधायक चुने गए। खुद नरेश फरूखाबाद से बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए।

बसपा ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया। चुनावों की घोषणा के साथ ही टिकट काटो अभियान में बसपा ने नितिन अग्रवाल का टिकट भी काट दिया। लिहाजा नरेश अग्रवाल का कुनबा अब सपा में लौट रहा है। शुक्रवार को लखनऊ में सपा दफ्तर में घर वापसी हो जाएगी। इसके लिए प्रदेश मुख्यालय पर बड़ा मंच भी बनाया गया है। नरेश की घर वापसी पर सपा में ही कुछ सवाल उठ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें