फोटो गैलरी

Hindi Newsहिंसा के दुष्चक्र में फंस गया है सीरिया: संराष्ट्र

हिंसा के दुष्चक्र में फंस गया है सीरिया: संराष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि हिंसा के दुष्चक्र में फंसे सीरिया में हालात और खराब हो सकते हैं तथा इसका पड़ोसी देशों पर खतरनाक प्रभाव...

हिंसा के दुष्चक्र में फंस गया है सीरिया: संराष्ट्र
Tue, 18 Sep 2012 01:39 PM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि हिंसा के दुष्चक्र में फंसे सीरिया में हालात और खराब हो सकते हैं तथा इसका पड़ोसी देशों पर खतरनाक प्रभाव पड़ेगा। सीरिया में 18 महीने से चल रहे संघर्ष में अभी तक अगस्त का महीना हिंसा के लिहाज से सर्वाधिक घातक रहा है।
   
मध्य एशिया शांति प्रक्रिया के संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक राबर्ट सेरी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को कल बताया कि राष्ट्रपति बशर अल असद के राज में संघर्ष दिनों दिन आतंक का रूप अख्तियार कर रहा है, जहां नागरिक इलाकों में अंधाधुंध गोलीबारी की जा रही है और हथियारबंद विपक्ष की ओर से भी जवाबी कार्रवाई को गहन कर दिया गया है। 

सेरी ने मध्य एशिया के हालात पर परिषद को ब्यौरा देते हुए कहा कि अभी तक अगस्त के महीने में सर्वाधिक लोग मारे गए हैं और यह आंकड़ा बढ़ रहा है।
   
उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त देश में हालात के बिगड़ने के साथ ही हमें इसके पड़ाकसी देशों पर खतरनाक असर पड़ने की आशंका दिख रही है। 

उन्होंने कहा कि हम हिंसा के दुष्चक्र का सामना कर रहे हैं। हमारा मकसद अभी भी वही है : खूनखराबे तथा मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकना। लोगों की पीड़ा को समाप्त करना और सत्ता हस्तातंरण और वार्ता की प्रक्रिया के जरिए राजनीतिक समाधान ढूंढना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें