फोटो गैलरी

Hindi Newsजल दस्युओं पर हो कड़ी कार्रवाई: संयुक्त राष्ट्र

जल दस्युओं पर हो कड़ी कार्रवाई: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने जल दस्युओं पर कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया और समुद्र से इन जल दस्युओं को दूर रखने के लिए जहाजरानी कंपनियों से अधिक कड़े कदम उठाने के लिए कहा...

जल दस्युओं पर हो कड़ी कार्रवाई: संयुक्त राष्ट्र
Tue, 20 Nov 2012 10:10 AM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र ने जल दस्युओं पर कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया और समुद्र से इन जल दस्युओं को दूर रखने के लिए जहाजरानी कंपनियों से अधिक कड़े कदम उठाने के लिए कहा है।
  
कल समुद्री डकैती पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हुई चर्चा में संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव जेन एलियासन ने कहा कि हालांकि सोमालिया में इस वर्ष हमलों में कमी आई है लेकिन अगर देश कोई कदम नहीं उठाते तो यह संख्या दोबारा से बढ़ सकती है।
  
अंतरराष्ट्रीय नौवहन संगठन (आईएमओ) के आंकड़ों के मुताबिक, साल के शुरूआती दस महीनों में समुद्री जहाजों के खिलाफ कुल 291 हमले किए गए और चालक दलों के 293 लोगों को अभी भी बंधक बनाकर रखा गया है। पूर्वी, पश्चिमी अफ्रीका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र समुद्री डकैती से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से हैं।
 
एलियासन ने कहा कि समुद्री लुटेरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें देशों की क्षमता बढ़ानी चाहिए ताकि वे समुद्री डकैती के संदिग्धों और जेल में डाले गए दोषी डकैतों के खिलाफ सुनवाई और अपेक्षित कार्रवाई कर सकें। इस प्रयास में समुद्री डकैती के लिए पहुंचाई जाने वाली वित्तीय मदद और फिरौती की रकम के शोधन पर रोक भी शामिल होनी चाहिए।
  
एलियासन ने नौवहन कंपनियों से भी खुद को सुरक्षित बनाने के और ज्यादा प्रयास करने के लिए कहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें