फोटो गैलरी

Hindi Newsम्यांमार में विस्थापितों को भोजन, आश्रय की जरूरत: UNHCR

म्यांमार में विस्थापितों को भोजन, आश्रय की जरूरत: UNHCR

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार म्यांमार के रखिन राज्य में साम्प्रदायिक हिंसा के कारण पलायन करने वाले 35,000 से अधिक लोगों को तत्काल भोजन और आश्रय की जरूरत...

म्यांमार में विस्थापितों को भोजन, आश्रय की जरूरत: UNHCR
Sat, 03 Nov 2012 12:29 PM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार म्यांमार के रखिन राज्य में साम्प्रदायिक हिंसा के कारण पलायन करने वाले 35,000 से अधिक लोगों को तत्काल भोजन और आश्रय की जरूरत है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को यूएनएचसीआर के प्रवक्ता एड्रियन एडवर्डस के हवाले से बताया कि सहायता एजेंसियों ने भोजन और प्लास्टिक शीट भेजी हैं, लेकिन अब भी वहां दोनों चीजों की काफी कमी है।

खबरें है कि इन विस्थापितों के पास खाना बनाने के लिए सीमित साम्रगी है और इनमें से बहुत से लोगों को दिन का पहला भोजन दोपहर बाद नसीब होता है।

कई हजार लोग रखिन की राजधानी सितवे के नजदीक लगे शिविरों में आश्रय की तलाश कर रहे हैं। इन शिविरों में अधिक भीड़ होने से चिंतित अधिकारी नए शिविर लगाने के लिए अन्य क्षेत्रों की खोज कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि  रखिन में अंतर-साम्प्रदायिक हिंसा के कारण जून से अभी तक लगभग 1,10,000 लोग पलायन कर चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने बौद्धों एवं रोहिंग्या मुस्लिमों दोनों समुदायों से पुन: शांति स्थापित करने का आह्वान किया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें