फोटो गैलरी

Hindi Newsसंयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दी नए पोप को बधाई

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दी नए पोप को बधाई

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कार्डिनल जॉर्ज मारियो बेरगोगलियो को बधाई दी...

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दी नए पोप को बधाई
Thu, 14 Mar 2013 10:47 AM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कार्डिनल जॉर्ज मारियो बेरगोगलियो को बधाई दी है। अर्जेंटीना के बेरगोगलियो को कैथलिक चर्च का नेतृत्व करने के लिए नए पोप के रूप में चुना गया है।

बेरगोगलियो को कल नया पोप चुना गया। वह अमेरिकी महाद्वीप से चुने गए पहले और पिछली एक सहस्राब्दी में यूरोप के बाहर से चुने गए पहले पोप हैं। उन्हें अब पोप फ्रांसिस के नाम से जाना जाएगा। बान ने कहा कि वह पोप फ्रांसिस के सही नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र और कैथलिक चर्च के बीच सहयोग जारी रहने की उम्मीद करते हैं।

उन्होंने कहा कि सतत विकास संयुक्त राष्ट्र और कैथलिक चर्च का समान लक्ष्य है। बान ने एक बयान में कहा कि सतत विकास के महत्वपूर्व तत्वों- शांति, सामाजिक न्याय एवं मानवाधिकारों को बढ़ावा देने से लेकर गरीबी और भुखमरी के उन्मूलन तक, हमारे लक्ष्य समान हैं।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि नए पोप अंतर धार्मिक वार्ता को बढ़ावा देने में अपने पूर्ववर्ती पोप बेनेडिक्ट 16वें की विरासत को आगे बढ़ाएंगे जिसका सभ्यताओं के बीच मैत्री को लेकर उठाए गए कदमों में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें