फोटो गैलरी

Hindi Newsकोलकाता में हड़ताल से अप्रभावित रहा जनजीवन

कोलकाता में हड़ताल से अप्रभावित रहा जनजीवन

सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित आम हड़ताल से मंगलवार को जनजीवन अप्रभावित...

कोलकाता में हड़ताल से अप्रभावित रहा जनजीवन
Tue, 28 Feb 2012 11:03 AM
ऐप पर पढ़ें

सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित आम हड़ताल से मंगलवार को जनजीवन अप्रभावित रहा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ सेवा में बाधा जैसी कार्रवाई की जाएगी।
   
सरकारी बसें, टैक्सियां, ट्राम, ट्रेन और मेट्रो रेल सेवाएं सामान्य रहीं जबकि निजी बसें कम संख्या में नजर आईं। सूत्रों ने बताया कि एनएससी बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान सेवाएं सामान्य रहीं। कोलकाता हवाई हड्डे से जाने वाले एयर इंडिया और अन्य निजी एयरलाइंस के विमानों ने समय पर उड़ान भरी।
   
शहर पुलिस आयुक्त आर के पंचानन ने कहा कि अब तक सब सामान्य है। सब कुछ सही चल रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में 400 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए हैं।
   
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी गड़बड़ी को रोकने के लिए शहर में 25 उड़न दस्ते गश्त कर रहे हैं। पुलिस उपायुक्त सहित पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।
   
पुलिस महानिदेशक एन मुखर्जी ने कहा कि जिलों में स्थिति सामान्य है। हस्नाबाद और मध्यमग्राम सहित कुछ जगहों पर यातायात बाधित करने को लेकर कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं। रेलवे सूत्रों ने बताया कि पूर्वी रेलवे के हावड़ा, आसनसोल और माल्दा डिविजन में ट्रेन सेवाएं सामान्य हैं।
   
कई बड़ी यूनियनों ने बढ़ती कीमतों, पीएसयू में विनिवेश और सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के कारण एक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें