फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड का पहला अस्पताल बना टीएमएच

डेल्टा सर्जरी करने वाला झारखंड का पहला अस्पताल बना टीएमएच

झारखंड के प्रमुख औद्योगिक नगर जमशेदपुर स्थित टाटा मेन अस्पताल टीएमएच क्षतिग्रस्त कूल्हे के जोड़ के प्रत्यारोपण से संबंधित अत्याधुनिक डेल्टा मोशन हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करने...

डेल्टा सर्जरी करने वाला झारखंड का पहला अस्पताल बना टीएमएच
Sat, 24 Mar 2012 04:36 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के प्रमुख औद्योगिक नगर जमशेदपुर स्थित टाटा मेन अस्पताल टीएमएच क्षतिग्रस्त कूल्हे के जोड़ के प्रत्यारोपण से संबंधित अत्याधुनिक डेल्टा मोशन हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करने वाला राज्य का पहला अस्पताल बन गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एंड रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी विभाग के प्रमुख डा. वरूण चंद्रा के नेतृत्व में चिकित्सकों के एक दल ने 20 मार्च को ऐसा पहला ऑपरेशन किया था जो सफल रहा है। इसके साथ ही यह अस्पताल देश के उन गिने चुने स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार हो गया है जहां इस तरह की शल्य क्रिया की जाती है। झारखंड में तो यह अपनी तरह का पहला ऑपरेशन है।

 सूत्रों ने बताया कि गठिया अथवा चोट के कारण बेकार हो गए कूल्हे के जोड़ को बदल कर कृत्रिम जोड़ लगाने वाली इस प्रक्रिया के तहत पहले प्लास्टिक अथवा धातु के बने जोड़ प्रत्यारोपित किए जाते थे। लेकिन प्लास्टिक के कमजोर होने तथा धातु के घर्षण से निकलने वाले खतरनाक आयनिक कचरे से ट्यूमर और अन्य आनुवंशिक रोगों की आशंका के चलते लोग इनसे परहेज करने लगे थे। कुछ ही समय पहले डेल्टा सिरेमिक की काफी निरापद प्रणाली सामने आई थी। इसमें डेल्टा सिरामिक से बने जोड़ को प्रत्यारोपित किया जाता है जो इससे पहले के अल्युमिनियम सिरेमिक से कई गुना बेहतर है और लंबे समय तक कारगर रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें