फोटो गैलरी

Hindi Newsथाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची साइना

थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची साइना

ओलंपिक से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करते हुए साइना नेहवाल ने थाईलैंड ओपन बैड़मिंटन ग्रां प्री के फाइनल में प्रवेश कर...

थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची साइना
Sat, 09 Jun 2012 03:42 PM
ऐप पर पढ़ें

ओलंपिक से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करते हुए साइना नेहवाल ने थाईलैंड ओपन बैड़मिंटन ग्रां प्री के फाइनल में प्रवेश कर लिया। उसने बैंकॉक में चल रहे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी पोर्नतिप बी को हराया।
    
साइना ने 24-22, 21-11 से जीत दर्ज की। शीर्ष वरीयता प्राप्त साइना का पोर्नतिप के खिलाफ रिकॉर्ड 4-0 हो गया है। अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना थाईलैंड की ही दूसरी वरीयता प्राप्त रेचानोक इंथानोन से होगा। उसने चीन की लिन वांग को 21-13, 21-19 से मात दी।
     
साइना को पहले गेम में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। थाई प्रतिद्वंद्वी ने पहले गेम में उससे बेहतर खेल दिखाया। साइना ने हालांकि आसानी से हार नहीं मानी और अंक बनाती रही जो निर्णायक साबित हुए।
    
दूसरे गेम में पोर्नतिप थकी हुई और दबाव में नजर आई। इसका फायदा उठाकर साइना ने जीत दर्ज कर ली। इस साल साइना ने स्विटजरलैंड के बासेल में स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड खिताब बरकरार रखा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें