फोटो गैलरी

Hindi Newsमहंगाई के लिए संप्रग की नीतियां जिम्मेदार: सुषमा

महंगाई के लिए संप्रग की नीतियां जिम्मेदार: सुषमा

भाजपा की नेता सुषमा स्वराज ने मूल्य वृद्धि और महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 'सर्वाधिक भ्रष्ट' सरकार का नेतृत्व कर रहे...

महंगाई के लिए संप्रग की नीतियां जिम्मेदार: सुषमा
Sun, 20 Nov 2011 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सुषमा स्वराज ने मूल्य वृद्धि और महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 'सर्वाधिक भ्रष्ट' सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की जनचेतना यात्रा के 4०वें दिन रविवार को यहां पहुंचने पर रामलीला मैदान में आयोजित रैली को सम्बोधित करते हुए सुषमा ने कहा कि महंगाई की वजह से महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।

उनके मुताबिक, ''ईंधन का मूल्य बढ़ता जा रहा है। सरकार महिलाओं की आवाज नहीं सुन सकती। कीमतों में वृद्धि घोटालों तथा सरकार की गलत नीतियों के कारण हो रही है।''

लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा ने कहा कि लोगों ने मनमोहन सिंह को देश का नेतृत्व करने के लिए जनादेश दिया था, लेकिन वह 'सर्वाधिक भ्रष्ट सरकार' के नेता बन गए हैं।

विदेशी बैंकों में जमा कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए आडवाणी की जनचेतना यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''यात्रा समाप्त हो गई है, लेकिन संघर्ष नहीं।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें