फोटो गैलरी

Hindi Newsनिशानेबाज बनेंगे सुनील शेट्टी

निशानेबाज बनेंगे सुनील शेट्टी

बॉलीवुड के माचोमैन सुनील शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म देसी कट्टे में निशानेबाज का किरदार करते हुए नजर...

निशानेबाज बनेंगे सुनील शेट्टी
Thu, 05 Sep 2013 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के माचोमैन सुनील शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म देसी कट्टे में निशानेबाज का किरदार करते हुए नजर आएंगे। वर्ष 2013 में प्रदर्शित संजय दत्त अभिनीत फिल्म जिला गाजियाबाद से सुखियरे मंल आए फिल्मकार आनंद कुमार देसी कट्टे का निर्माण करने जा रहे है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी निशानेबाजी कोच की भूमिका को निभाएंगे। सुनील शेट्टी को निशानेबाजी का प्रशिक्षण राष्ट्रीय निशोनबाज पृथीपाल सिंह बेदी देंगे।

बेदी ने कहा कि मैं सुनील शेट्टी को निशानेबाजी का प्रशिक्षण देने जा रहा हूँ वह अगले महीने दिल्ली आएंगे। उन्होंने कहा कि पहले मैं सुनील को सुरक्षा के बारे में बताऊंगा। उसके बाद मैं उन्हें बताऊंगा कि गन कैसे चलाई जाती है।
 
बताया जाता है कि देसी कट्टे भारतीय निशानेबाजी पर आधारित फिल्म होगी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अलावा नवोदित कलाकार काम करने जा रहे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें