फोटो गैलरी

Hindi News ..ये देखिए! यहां घुम रही हैं कला संस्कृति मंत्री को देखकर

..ये देखिए! यहां घुम रही हैं कला संस्कृति मंत्री को देखकर

पटना (हि.ब्यू.)। ..ये देखिए! इनको स्वाइन फ्लू हुआ था और यह यहां घुम रही हैं। कितना समझाया था मैंने। फिर भी..। कला संस्कृति मंत्री रेणु देवी को देखकर बोल पड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। मंत्री अपने...


..ये देखिए! यहां घुम रही हैं
कला संस्कृति मंत्री को देखकर
Thu, 17 Dec 2009 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना (हि.ब्यू.)। ..ये देखिए! इनको स्वाइन फ्लू हुआ था और यह यहां घुम रही हैं। कितना समझाया था मैंने। फिर भी..। कला संस्कृति मंत्री रेणु देवी को देखकर बोल पड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। मंत्री अपने क्षेत्र में मुख्यमंत्री के किसी कार्यक्रम की जानकारी लेने के लिए श्री कुमार के चैम्बर में आयी थीं। उनके और मुख्यमंत्री के बीच तो बातचीत नहीं हुई लेकिन उनके जाने के बाद मुख्यमंत्री बोले- इन्हें स्वाइन फ्लू की जानकारी मुङो मिली तो हमने बताया कि आप पांच दिनों तक टैमी फ्लू की दो-दो गोली दो बार लीजिए और घर के अन्य सभी सदस्यों को दस दिनों तक एक-एक गोली दो बार लेना पड़ेगा। अगर घर के सदस्य अभी दवा नहीं लेंगे तो बाद में अगर किसी को यह संक्रमण हुआ तो फिर टैमी फ्लू काम नहीं करेगा। तभी एक संवाददाता ने मुख्यमंत्री को बताया कि मंत्री जी विधानसभा में भी आपके ठीक पीछे वाली सीट पर ही बैठी थीं। उनके बगल में पथ निर्माण मंत्री प्रेम कुमार और पीछे वाली सीट पर परिवहन मंत्री रामानन्द सिंह बैठे थे। मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए बोले- चलिए कोई बात नहीं है। हमने तो अपना काम दिया है। हम चले भी जायेंगे तो जो आएगा वह काम संभालेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें