फोटो गैलरी

Hindi Newsदुर्गावती परियोजना के लिए धन की कमी नहीं

दुर्गावती परियोजना के लिए धन की कमी नहीं

दुर्गावती परियोजना को अगले साल तक हरहाल में पूरी कर ली जायेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव के साथ परियोजना की स्थिति की समीक्षा की। सरकार ने स्पष्ट कर...

दुर्गावती परियोजना के लिए धन की कमी नहीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 10 Nov 2009 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

दुर्गावती परियोजना को अगले साल तक हरहाल में पूरी कर ली जायेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव के साथ परियोजना की स्थिति की समीक्षा की। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस परियोजना के लिए धन की कमी नहीं होने दी जायेगी। यह परियोजना 1975 में शुरू की गयी। तब इसकी लागत 25 करोड़ रुपये थी जो अब बढ़कर 10.64 अरब हो चुकी है। भूमि हस्तांरण का मामला फंस जाने के कारण परियोजना पर काम ठप रहा। डूब क्षेत्र में पड़ने वाली वन भूमि की क्षतिपूर्ति के लिए वन विभाग को 661 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करायी जा चुकी है जहां नये सिरे से पौधरोपण होगा। वनभूमि विकास के लिए कैबिनेट ने पहले ही 186 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी थी। परियोजना के पूरा होने पर 33,467 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें