फोटो गैलरी

Hindi Newsपरिवहन निगम के बसों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू

परिवहन निगम के बसों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू

पुरानी बसों की नीलामी को लेकर पथ परिवहन निगम ने सोमवार से प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल निगम ने 168 बसों की नीलाम करने का फैसला किया है। बताया जाता है कि नीलामी उन्हीं बसों की होगी जो वर्ष आठ पूर्व...

परिवहन निगम के बसों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 09 Nov 2009 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

पुरानी बसों की नीलामी को लेकर पथ परिवहन निगम ने सोमवार से प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल निगम ने 168 बसों की नीलाम करने का फैसला किया है। बताया जाता है कि नीलामी उन्हीं बसों की होगी जो वर्ष आठ पूर्व खरीदी गई हैं या फिर ऐसी बसें जो पांच लाख किलोमीटर चल चुकी हैं। हालांकि निगम इस बात भी ध्यान दे रही है कि जिन बसों को थोड़ी बहुत मरम्मत से रोड पर लाया जा सकता है, उसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। फिलहाल स्थिति यह है कि सूबे के सभी डिपो में निगम की लगभग 1000 बसें पैसे के अभाव में खराब पड़ी हैं। ये बसें न तो बन पा रही हैं और न ही इनकी नीलामी हो रही है। नीलामी नहीं होने से इसका बाजार मूल्य दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। हालांकि कुछ एक-दो वर्ष पूर्व नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पर किसी कारण से उस नीलामी प्रक्रिया को बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई वर्षो से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पर लगा ग्रहण धीरे-धीरे अब खत्म होने लगा है। सूबे में निगम की कुल 414 बसें है जिनमें मात्र 157 बसें ही चल रही हैं। लगभग 60-70 बसें इंजन की खराबी के कारण बस डिपो पर सड़ रही हैं। इनमें कुछ बस पंप की खराबी के कारण बंद पड़े हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक पंप की कीमत लगभग 18 से 20 हजार रुपए है। अगर इसे निगम की केन्द्रीय कर्मशाला में बनवाया जाए तो यह 7 से 8 हजार में बन सकता है। ऐसी स्थिति में निगम की पूरी कोशिश रहेगी कि जो पंप बन सकते हैं उन्हें जल्द से जल्द बनाया जाए। ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें