फोटो गैलरी

Hindi Newsसुशांत के साथ रोमांस करेंगी परिणीति

सुशांत के साथ रोमांस करेंगी परिणीति

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में सुशांत सिंह राजपूत से सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करती नज़र...

सुशांत के साथ रोमांस करेंगी परिणीति
Wed, 19 Jun 2013 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में सुशांत सिंह राजपूत से सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करती नज़र आएंगी।

वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म 'लेडिज़ वर्सेज रिकी बहल' से अपने सिने करियर का आगाज़ करने वाली परिणीति चोपड़ा यशराज बैनर के तले बन रही फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम करने जा रही हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ परिणीति सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करती नज़र आएंगी।

'शुद्ध देसी रोमांस' में परिणीति और सुशांत के अलावा ऋषि कपूर और वाणी कपूर की भी मुख्य भूमिका है। फिल्म की पटकथा जयदीप साहनी ने लिखी है जबकि इसका संगीत सचिन जिगर ने तैयार किया है। यह फिल्म सितंबर में प्रदर्शित होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें