फोटो गैलरी

Hindi News'फ्रांस की वित्तीय नीतियां निर्धारित नहीं कर सकता ईयू'

'फ्रांस की वित्तीय नीतियां निर्धारित नहीं कर सकता ईयू'

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) की कार्यकारी इकाई यूरोपीय आयोग (ईसी) फ्रांस की असंतुलित अर्थव्यवस्था को संतुलित करने के लिए फ्रांसीसी नीतियों का निर्धारण नहीं कर...

'फ्रांस की वित्तीय नीतियां निर्धारित नहीं कर सकता ईयू'
Thu, 30 May 2013 02:29 PM
ऐप पर पढ़ें

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) की कार्यकारी इकाई यूरोपीय आयोग (ईसी) फ्रांस की असंतुलित अर्थव्यवस्था को संतुलित करने के लिए फ्रांसीसी नीतियों का निर्धारण नहीं कर सकता।

यूरोपीय आयोग ने बुधवार को कहा था कि फ्रांस को 2020 तक अपनी पेंशन व्यवस्था को ठीक करने के लिए तेजी से सुधार करने चाहिए। श्रम लागत कम करना चाहिए और सार्वजनिक खर्च में कटौती करनी चाहिए, ताकि बजट घाटा कम किया जा सके।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओलांद ने फ्रांसीसी शहर रोडेज के दौरे के दौरान बुधवार को कहा कि हमें किसी भी तरह सुधार करना होगा और हम न्याय व जिम्मेदारी के साथ ऐसा करेंगे। पेंशन सुधार सहित तमाम संरचनात्मक सुधारों के संदर्भ में यह हम पर और केवल हम पर निर्भर है कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम कौन सा रास्ता अपनाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें