फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल, त्वचा, पेट सबको स्वस्थ बनाएं, पपीता खाएं

दिल, त्वचा, पेट सबको स्वस्थ बनाएं, पपीता खाएं

पपीता से पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट साफ होता है। यह तो आप सभी जानते ही हैं, लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि पपीता हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने और इसके लेप को चेहरे पर...

दिल, त्वचा, पेट सबको स्वस्थ बनाएं, पपीता खाएं
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 29 May 2013 11:08 AM
ऐप पर पढ़ें

पपीता से पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट साफ होता है। यह तो आप सभी जानते ही हैं, लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि पपीता हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने और इसके लेप को चेहरे पर लगाने से त्वचा की रंगत निखर जाती है। पपीता के और भी अनेक फायदे हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद
पपीते को अगर आप त्वचा पर लगाएं तो इसमें पाया जाने वाला पपाइन त्वचा से डेड स्किन सेल्स को दूर करता है।
फटी एडियों पर पपीते का गूदा लगाने से ये जल्दी भर जाती हैं।
चेहरे पर पपीते का गूदा लगाएं,  5 मिनट बाद ठंडे पानी से इसे धो दें, इससे झुर्रियां दूर होती हैं, पर इस गूदे को अधिक समय के लिए न लगाकर रखें।

कैसे करें इसका प्रयोग
पपीते का प्रयोग कैसे करें, जिससे यह त्वचा को अधिक पोषण दे, बता रहे हैं मेकओवर विशेषज्ञ आश्मीन मुंजाल-
पपीते का गूदा चेहरे पर लगाने से मुंहासे कम होते हैं और रंगत निखरती है। पपीते को अगर शहद के साथ मिलाकर लगाएं तो यह अच्छा स्किन मास्क साबित हो सकता है।
पपीते से फटी एडियां ठीक होती हैं।
रुखी त्वचा के लिए पपीते में शहद मिलाकर लगाएं।
पपीते से डैंड्रफ कम होता है। इसे लगातार बालों में लगाने से फर्क दिखेगा।
पपीते का एक पीस लें और उसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद धो डालें। इसे लगातार कुछ दिन तक करें। रंगत निखर जाएगी।
पपीते के इस्तेमाल से काले धब्बे दूर होते हैं। इसके लिए आपको पपीते को दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाना होगा।

कब खाएं
पपीते को सुबह नाश्ते में खाना बेहतर होता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और लीवर स्वस्थ रहता है। आप इसे हर मौसम में खा सकते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि आप पूरा पपीता एक बार में ही खाएं, नाश्ते में पपीते के चार पीस ही काफी हैं। 

ऐसे खरीदें और संभालें
ऐसा पपीता लें जो पीला हो और थोड़ा सा हरापन लिए हुए हो।
अगर पपीते पर काले धब्बे हैं तो वे उसके स्वाद को कुछ नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
अगर इसे तुरंत नहीं खाना चाहते हैं तो प्लास्टिक बैग में डालकर फ्रिज में रख दें।
पपीते को समान आकार में काटें, उसके बीज निकाल दें और उसे टाइट कंटेनर में फ्रिज में रख दें।
4 कप पानी और 2 कप चीनी के घोल में आप पपीते को 10 महीने भी रखेंगे तो भी वो खराब नहीं होगा।
ऐसे खाएं
इसे फल की तरह खाएं और चाहें तो सलाद के तौर पर भी भोजन में शामिल कर सकते हैं।
पपीते को काटकर ऊपर से आइसक्रीम डालकर भी खा सकते हैं।
पपीता, स्ट्रॉबेरी और दही का मिश्रण काफी अच्छा लगता है।          

गुणों की खान है पपीता
पपीते में पपाइन होता है, जो पाचन में मदद करता है। इसे एलर्जी में भी कारगार माना जाता है।
पपीते में विटामिन ए और सी होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। पपीते से कान का इन्फेक्शन, सर्दी आदि से बचाव होता है।
विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत होने की वजह से पपीते का सेवन फेफड़ों के कैंसर से बचाता है।
पपीते में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जैसे कैरोटीन, विटामिन सी, बी, खनिज और फाइबर भी पाए जाते हैं। ये सभी दिल के लिए अच्छे हैं।
इसमें फाइबर होता है, जिससे यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी सहायक है।
पपीते के सेवन से महिलाओं को अनियमित माहवारी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
पपीता खाने से डैंड्रफ नहीं होता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें