फोटो गैलरी

Hindi Newsमीडिया ने की वरूण की मदद: मंत्री

मीडिया ने की वरूण की मदद: मंत्री

वरूण गांधी की अदालत से दोषमुक्ति में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदद किये जाने के आरोपों के बीच सूबे के पंचायत राज मंत्री बलराम सिंह यादव ने मीडिया पर भाजपा नेता की सहायता का ठीकरा...

मीडिया ने की वरूण की मदद: मंत्री
Sat, 18 May 2013 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भड़काऊ भाषण के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वरूण गांधी की अदालत से दोषमुक्ति में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदद किये जाने के आरोपों के बीच सूबे के पंचायत राज मंत्री बलराम सिंह यादव ने मीडिया पर भाजपा नेता की सहायता का ठीकरा फोड़ा।

यादव कहा कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और वरूण के बीच किसी तरह के तालमेल संबन्धी सवाल पर खफा हो गये और पूछा कौन है वरूण गांधी।

बाद में यादव ने कहा कि यह सवाल काल्पनिक है। सचाई यह है कि पत्रकारों ने ही मुकदमों से बरी होने में वरूण गांधी की मदद की है। उन्होंने कहा कि आप लोग वरूण गांधी जिंदाबाद करते हैं। आपने ही उनको बेवजह नेता बना दिया और अब हम पर उनकी मदद का आरोप लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीलीभीत से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले वरूण पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित भड़काउ भाषण देने के कुल तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। वह उन तीनों ही मामलों में बरी हो चुके हैं। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर मामले के गवाहों को धमकाने तथा बयान बदलने के लिये दबाव डालकर वरूण की मदद करने का आरोप लगा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें