फोटो गैलरी

Hindi News'परमाणु हथियार खत्म करने की प्रतिबद्धता पूरी करे उत्तर कोरिया'

'परमाणु हथियार खत्म करने की प्रतिबद्धता पूरी करे उत्तर कोरिया'

अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमेरिका से वार्ता से पहले उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी करनी चाहिए।     पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामलों के...

'परमाणु हथियार खत्म करने की प्रतिबद्धता पूरी करे उत्तर कोरिया'
एजेंसीFri, 22 Mar 2013 01:05 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमेरिका से वार्ता से पहले उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी करनी चाहिए।
   
पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामलों के सहायक विदेश मंत्री जोसफ युन ने कल कांग्रेस की एक सुनवाई के दौरान कहा कि हमारा मत है कि उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार खत्म करने की अपनी उस प्रतिबद्धता को पूरा करना चाहिए, जो उन्होंने 2005 में एक संयुक्त वक्तव्य में व्यक्त की थी, जोकि छह पक्षीय वार्ता के केंद्र में थी।
  
युन ने कहा कि केवल अगर वे परमाणु हथियारों को खत्म करने की विश्वसनीय और प्रामाणिक प्रतिबद्धता पूरी करते हैं, तभी हम उसके साथ आगे बातचीत पर विचार कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें