फोटो गैलरी

Hindi News‘प्लेन्स’ के लिए आवाज़ देंगी प्रियंका

‘प्लेन्स’ के लिए आवाज़ देंगी प्रियंका

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड निर्देशक क्ले हॉल की एक्शन से भरपूर 3डी एनीमेशन फिल्म ‘प्लेन्स’ के लिए आवाज़...

‘प्लेन्स’ के लिए आवाज़ देंगी प्रियंका
Thu, 14 Mar 2013 02:43 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड निर्देशक क्ले हॉल की एक्शन से भरपूर 3डी एनीमेशन फिल्म ‘प्लेन्स’ के लिए आवाज़ देंगी।

प्रियंका ने इसके लिए डिज़नी से समझौता किया है। वह हॉलीवुड अभिनेता डेन कुक के साथ आवाज़ देंगी। कुक इस फिल्म के मुख्य चरित्र ‘डस्टी क्रोफोपर’ के लिए आवाज दे रहे हैं।

फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रियंका फिल्म में ईशानी नामक चरित्र के लिए आवाज़ देंगी। फिल्म निर्माता एक ऐसी भारतीय आवाज की खोज में थे, जो एशियाई चरित्र के साथ न्याय कर सके। प्रियंका जल्द ही इस चरित्र के लिए अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करवाएंगी।

सूत्र ने कहा कि प्रियंका पहले फिल्म के अंग्रेजी संस्करण के लिए आवाज़ रिकॉर्ड करवाएंगी। यह बाद में तय किया जाएगा कि वह फिल्म के हिन्दी संस्करण में भी आवाज देंगी या नहीं। यह फिल्म भारत में 26 जुलाई को प्रदर्शित होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें