फोटो गैलरी

Hindi Newsराम सिंह के वकील ने कहा, कुछ तो है गड़बड़

राम सिंह के वकील ने कहा, कुछ तो है गड़बड़

पिछले साल 16 दिसंबर को एक छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले के मुख्य अभियुक्त राम सिंह के वकील का कहना है कि उसकी (राम सिंह) मौत के पीछे कुछ गड़बड़ प्रतीत होता...

राम सिंह के वकील ने कहा, कुछ तो है गड़बड़
Mon, 11 Mar 2013 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले साल 16 दिसंबर को एक छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले के मुख्य अभियुक्त राम सिंह के वकील का कहना है कि उसकी (राम सिंह) मौत के पीछे कुछ गड़बड़ प्रतीत होता है। राम सिंह ने आज तिहाड़ जेल में कथित रूप से फांसी लगा ली।

राम सिंह के साथ मामले के दूसरे अभियुक्त उसके भाई मुकेश का केस देख रहे वकील वीके आनंद ने कहा कि इस मामले में कुछ गड़बड़ है। वह खुदकुशी नहीं कर सकता। वह ऐसा व्यक्ति था ही नहीं जो खुदकुशी करे। वह मामले की हो रही सुनवाई से खुश था।

इसके साथ ही आनंद ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस मामले के आरोपी यहां सुरक्षित नहीं है और इसलिए वे सुप्रीम कोर्ट से मामले की सुनवाई दूसरी जगह स्थानांतरित करने की अपील करेंगे। इस मामले के अन्य आरोपी विनय शर्मा और अक्षय सिंह के वकील एपी सिंह ने कहा कि जेल अधिकारियों ने राम सिंह का कत्ल किया है और तिहाड़ जेल विचाराधीन कैदियों के लिए अब सुरक्षित नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरे सभी मुवक्किलों को जमानत पर रिहा किया जाए, क्योंकि तिहाड़ अब उनके लिए सुरक्षित नहीं रहा है। जेल में उनका भी कत्ल हो सकता है। एपी सिंह ने कहा कि अगर राम सिंह अवसाद में होता तो उसने तीन महीने पहले अपनी गिरफ्तारी के समय ही खुदकुशी कर ली होती। मैं इस मामले और उस वक्त डयूटी पर तैनात अधिकारियों के सीबीआई जांच की मांग करता हूं।

शुरुआत में इस मामले में राम सिंह के वकील रहे एमएल शर्मा ने भी पुलिस पर राम सिंह का कत्ल करने का आरोप लगाया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें