फोटो गैलरी

Hindi Newsजम्मू में रैली निकालने पर लगा प्रतिबंध

जम्मू में रैली निकालने पर लगा प्रतिबंध

जम्मू में जिला प्रशासन ने किसी व्यक्ति या समूह द्वारा रैली निकालने पर रोक लगा दी है। जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट संजीव वर्मा ने निषेधाज्ञा के आदेश...

जम्मू में रैली निकालने पर लगा प्रतिबंध
Thu, 07 Mar 2013 12:36 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू में जिला प्रशासन ने किसी व्यक्ति या समूह द्वारा रैली निकालने पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने आज बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह की ओर से रैली निकालने या भड़काउ नारे लगाने पर दो महीनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट संजीव वर्मा ने निषेधाज्ञा के आदेश दिये।
      
उन्होंने बताया कि सरकार विरोधी प्रदर्शनों और रैलियों को सिविल सचिवालय की तरफ जाने से रोकने के लिए ये आदेश दिए गए हैं। ये आदेश विवाह एवं शवयात्राओं पर लागू नहीं होंगे।
      
इन आदेशों के तहत बजाज टॉवर से लाइब्रेरी चौक, काची छावनी, पुलिस नियंत्रण कक्ष से नए सचिवालय के पीछे बने शिक्षा एवं प्रशिक्षण जिला संस्थान तक जाने के लिए फ्लाईओवर पर, सुभाष चौक से शिक्षा एवं प्रशिक्षण जिला संस्थान जाने वाले फ्लाईओवर पर, नए सचिवालय के पीछे रोटरी से नए सचिवालय तक और शहीदी चौक से उपायुक्त के कार्यालय तक रैली निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें