फोटो गैलरी

Hindi Newsआम बजट ने किसानों को किया निराश

आम बजट ने किसानों को किया निराश

जरीडीह प्रतिनिधि। पंकज कुमार। आम बजट ने गरीबों और सरकार के बीच की दूरी को बढ़ाने काम किया है। बजट से आम लोग निराश हुए हैं। गुरुदास अड्डी, अधिवक्ता: बजट से आम आदमी का सपना तोड़ दिया है। आम...

आम बजट ने किसानों को किया निराश
Fri, 01 Mar 2013 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

जरीडीह प्रतिनिधि। पंकज कुमार। आम बजट ने गरीबों और सरकार के बीच की दूरी को बढ़ाने काम किया है। बजट से आम लोग निराश हुए हैं। गुरुदास अड्डी, अधिवक्ता: बजट से आम आदमी का सपना तोड़ दिया है। आम आदमी के हित को दरकिनार कर बजट बनाया गया है। सुभाष चन्द्र महतो: आम बजट किसान व गरीब विरोधी है। इस बजट से आम आदमी को राहत नहीं मिल सकती है। गंगा देवी, प्रमुख: महिलाएं आर्थिक बजट से निराश हुई है।

महिला को सिरे्फ महिला बैंक ही मिला है। बैजनाथ नायक : किसान हित में बजट नहीं होने के कारण महंगाई और चरम पर पहुंचेगी। सुन्दरा देवी : महिलाओं को आर्थिक बजट से लाभ नहीं हुआ है। सिरे्फ महिलाओं को झुनझुना थमाने का काम किया गया है। रीता मिश्राजिंप सदस्य: महिलाओं को आम बजट से काफी उम्मीद बंधी थी, मगर उम्मीद पूरी नहीं हुई। हरदयाल महतो : आर्थिक बजट से आम जनता को कोई फायदा नहीं है। इस बजट से फिर महंगाई बढ़ेगी।

जावेद अख्तर कादरी: आम बजट गरीब व मजदूर हित में नहीं है। इसका आम आदमी के जीवन पर असर पडेम्गा। छोटू अंसारी : इस बजट से आम आदमी काफी प्रभावित होगा। साथ ही महंगाई तेजी से बढेम्गी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें